image: Uttarakhand Weather Update 24 April 2026

Uttarakhand Weather: आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में बढ़ेगा गर्मी का पारा

Uttarakhand Weather: 24 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी रहेगी। IMD का ताजा अपडेट पढ़ें।
Apr 24 2026 7:25AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में आज यानी 24 अप्रैल से मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे अगले एक हफ्ते तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

Uttarakhand Weather Update 24 April 2026

मौसम विभाग के अनुसार आज 24 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। IMD के अनुसार 25 अप्रैल को कई जिलों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 अप्रैल को 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं 27-28 अप्रैल को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। आगे पढ़िए..

मैदानी इलाकों में गर्मी का असर जारी

जहां एक ओर पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ठंडा होने की संभावना है, वहीं मैदानी जिलों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, हल्द्वानी और पंतनगर जैसे क्षेत्रों में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। यहां तापमान में गिरावट की बजाय 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

अगले दिनों का तापमान पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान इस प्रकार रह सकता है:
24 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
25 अप्रैल को अधिकतम 36 और न्यूनतम 19 डिग्री के साथ धूल भरी आंधी के आसार हैं।
26 अप्रैल को अधिकतम 36 और न्यूनतम 19 डिग्री के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा।
28 अप्रैल को अधिकतम 34 और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है।
29 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home