image: 8 Dead While Returning from Funeral in Tehri Garhwal

गढ़वाल: पिता के अंतिम संस्कार से लौट रहा था बेटा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत; गांव में शोक की लहर

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों की गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे से कई गांवों में शोक की लहर फैल गई।
Apr 24 2026 12:27PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल गांव के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

8 Dead While Returning from Funeral in Tehri Garhwal

जानकारी के अनुसार सभी लोग हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। वाहन में कुल 10–11 लोग सवार थे। 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब परिवार पहले से ही शोक में था। इस दुर्घटना ने कई परिवारों के चिराग बुझा दिए, एक ही गांव के कई लोग एक साथ काल के गाल में समा गए। बताया जा रहा है कि चांजी गांव के दो सगे भाइयों की भी इस हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। आगे पढ़िए..

चार गांवों में पसरा मातम

इस हादसे के बाद टिहरी गढ़वाल के चांजी, ठेला, चकरेड़ा और आसपास के अन्य गांवों में गहरा शोक पसरा है, एक ही घटना ने कई परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा?

वाहन पहाड़ी मार्ग पर अचानक अनियंत्रित हुआ। तीखे मोड़ और ढलान के कारण सीधे गहरी खाई में गिर गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत बचाव में जुट गए। पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home