image: Drunk Teacher Forced to Retire in Uttarakhand

Uttarakhand: गढ़वाल में गजब ही हाल है, दारू पीकर नाली में लेटे पड़े मिले कठैत गुरुजी; नौकरी जाएगी

Uttarakhand News: Purola के दौणी स्कूल में कार्यरत पीटीआई जय सिंह कठैत नशे की हालत में नाली में लेटे पड़े नज़र आए। शिकायत और जांच के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की।
Apr 25 2026 7:48PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के Purola क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दौणी माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत पीटीआई जय सिंह कठैत को शराब की लत के चलते अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। यह कार्रवाई शिक्षा विभाग द्वारा जांच के बाद की गई।

Drunk Teacher Forced to Retire in Uttarakhand

स्थानीय ग्रामीणों ने लंबे समय से शिक्षक के खिलाफ शिकायतें की थीं। उनका आरोप था कि शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचते थे, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और स्कूल का माहौल भी खराब हो रहा था।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें संबंधित शिक्षक नशे की हालत में नाली में पड़े नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया और अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। इस मामले की जांच के लिए Shailendra Amoli और Pankaj Sharma मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और संबंधित लोगों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच की और शिकायतों को सही पाया। आगे पढ़िए..

पहले भी दिया गया था सुधार का मौका

जानकारी के अनुसार, शिक्षक को पहले भी उनकी आदतों में सुधार के लिए चेतावनी दी गई थी और उनका स्थानांतरण भी किया गया था। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। लगातार शिकायतों, जांच में पुष्टि और सुधार न होने के चलते शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का निर्णय लिया। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की लापरवाही से न केवल शिक्षा का स्तर गिरता है, बल्कि छात्रों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। इस कार्रवाई के जरिए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक सख्त संदेश है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home