Uttarakhand weather: उत्तराखंड के 5 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में अचानक मौसम बदलने से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जिलों में येलो अलर्ट जारी। जानें बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का पूरा अपडेट।
May 1 2026 12:06PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
Uttarakhand में अचानक मौसम बदल गया है। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 1 May 2026
Uttarakhand में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से पूरे प्रदेश में मौसम ठंडा हो गया। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई और पहाड़ों में ठंड वापस लौट आई। मैदानों में भी ठिठुरन महसूस हुई।
चारधाम में अच्छी ठंड
Mussoorie में ओलावृष्टि और भारी बारिश के बाद यात्रियों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। पिछले दिन Kedarnath, Badrinath और Hemkund Sahib में भारी बर्फबारी हुई है। इसके बावजूद चारधाम यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ जारी है।
किसानों को नुकसान, फ्लाइट्स डाइवर्ट
ओलावृष्टि से गेहूं, फल और सब्जियों को नुकसान हुआ है, कई इलाकों में फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन गया है। Dehradun Airport पर कम दृश्यता और तेज आंधी के कारण दिल्ली और बेंगलुरु की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई और कई उड़ानें देरी से पहुंचीं। मौसम विभाग के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, तेज अंधड़ और हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभानाएं हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना और तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट संभव बताई गई है। मौसम विभाग ने पांच जिलों - रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर में बारिश की संभावना व्यक्त की है।
तापमान की स्थिति
बीते गुरूवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊधम सिंह नगर में अधिकतम 32.4 और न्यूनतम 18.2, मुक्तेश्वर में 22.0 और 11.3, जबकि नई टिहरी में अधिकतम 21.9 और न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।