देहरादून में बड़ा बवाल, यूनिवर्सिटी के फेस्ट में पुलिस का लाठीचार्ज; बेहोश हुआ छात्र, दारोगा लाइन हाजिर
Dehradun News: प्रेमनगर स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में फेस्ट के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें एक छात्र बेहोश हो गया।
May 2 2026 2:46PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
इस वक्त की बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। यहां एक निजी यूनिवर्सिटी में बवाल मच गया। कॉलेज में फेस्ट के दौरान ऐसा बवाल मचा कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में एक छात्र के घायल होने की खबर सामने आई है। हंगामे के बाद दारोगा को लाइन हाजिर किया गया है।
Chaos at Dehradun Private University Fest
बताया जा रहा है कि पूरा बवाल प्रेमनगर के एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि छात्रों ने पहले बिना वजह सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की, लेकिन हटने के बजाय छात्र पुलिस से ही उलझने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें एक छात्र बेहोश हो गया। आगे देखिए वीडियो..
सोशल मीडिया पर छात्रों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच के बाद एसएसपी ने विभागीय जांच आदेश दे दिए हैं। खबर है कि यूनिवर्सिटी में फेस्ट के लिए पुलिस की तरफ से परमीशन नहीं मिली थी। इसके बाद में यूनिवर्सिटी में फेस्ट का आयोजन करवाया गया। मौके पर बड़ी तादाद में छात्र जुटे। एक सिंगर का कार्यक्रम भी आयोजित करवाया गया। इसके बाद जब जाम की स्थिति पैदा हुई तो..मौके पर बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।