image: Uttarakhand Weather Update 3 May 2026

Uttarakhand Weather: आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, 4–5 मई पड़ सकते हैं भारी! ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
May 3 2026 11:32AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Uttarakhand में मौसम एक बार फिर बदलने के संकेत मिले हैं। प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। Dehradun समेत कई जिलों में 4 और 5 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather Update 3 May 2026

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 3 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज बारिश, बिजली चमकने और खराब मौसम की स्थिति बनने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आगे पढ़िए..

राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई और Border Roads Organisation (BRO) समेत सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी मार्ग पर अवरोध उत्पन्न होता है तो उसे तत्काल बहाल किया जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को सक्रिय रहने और संसाधनों को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है।
मौसम को देखते हुए विद्यालयों को भी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त सावधानी बरती जाए।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home