image: Passengers Land in Wrong City Due to Helicopter Booking Error

Uttarakhand news: जाना था देहरादून, हल्द्वानी पहुंच गई फ्लाइट; उत्तराखंड में गजब ही हो रहा है

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून जाने वाले 7 यात्री तकनीकी गड़बड़ी के कारण हल्द्वानी पहुंच गए। जांच में सामने आया कि उन्हें गलत बोर्डिंग पास जारी किया गया था।
May 3 2026 6:42PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में हेली सेवा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। Meladungri Helipad से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाले 7 यात्री गलती से Haldwani पहुंच गए, जिससे पूरे दिन उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Passengers Land in Wrong City Due to Helicopter Booking Error

जांच में सामने आया कि फ्लाइट का असली गंतव्य Dehradun था, लेकिन बोर्डिंग पास और फ्लाइट नंबर हल्द्वानी के जारी कर दिए गए थे। इस तकनीकी चूक के कारण यात्रियों को गलत स्थान पर उतार दिया गया। तहसीलदार Nisha Rani ने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी Akanksha Konde को सौंप दी है। जांच में Heritage Aviation ने स्वीकार किया कि तकनीकी फॉल्ट के चलते यह गलती हुई। आगे पढ़िए..

यात्रियों को दिनभर झेलनी पड़ी परेशानी

दरअसल, यह घटना बीते शुक्रवार की है। यात्रियों को पहले हल्द्वानी उतारा गया, फिर वहां से वापस गरुड़ लाया गया और उसके बाद देहरादून भेजा गया। इस पूरी प्रक्रिया में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जांच में यह भी सामने आया कि यदि यात्रियों ने बोर्डिंग पास पर डेस्टिनेशन और फ्लाइट नंबर ध्यान से देखा होता, तो यह स्थिति टाली जा सकती थी। कुछ यात्रियों ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने टिकट को ठीक से नहीं देखा।

जांच की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ी

शुरुआत में कंपनी के कर्मचारी मामले से पल्ला झाड़ते रहे, लेकिन मामला सामने आने पर जांच शुरू की गई। राजस्व उपनिरीक्षक अजय साह ने प्रारंभिक जांच की। इसके बाद तहसीलदार खुद हेलीपैड पर पहुंचीं और पूरे मामले की गहन जांच की। तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन के स्तर पर तय की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home