image: Woman Jumps into Alaknanda from Kirtinagar Bridge

Uttarakhand: श्रीनगर गढ़वाल में हड़कंप, पुल से अलकनंदा नदी में कूदी महिला; सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें

Uttarakhand News: कीर्तिनगर पुल से एक 35 वर्षीय महिला के अलकनंदा नदी में कूदने के बाद पुलिस और SDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। बारिश के कारण बढ़े जलस्तर से बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है।
May 4 2026 11:52AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

कीर्तिनगर पुल से सोमवार सुबह एक महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस और SDRF की टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अब तक महिला का कुछ पता नहीं लग पाया है।

Woman Jumps into Alaknanda from Kirtinagar Bridge

जानकारी के अनुसार, सोमवार को सुबह टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगाई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने बिना देरी किए तुरंत रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिए। राहत एवं बचाव दल लगातार महिला की तलाश में जुटा हुआ है। हाल ही में हुई बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है और पानी भी मटमैला हो गया है। ऐसे में सर्च ऑपरेशन चलाने में बचाव टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं और महिला की तलाश जारी है। आगे पढ़िए..

लापता महिला की पहचान

नदी में छलांग लगाने वाली महिला कि पहचान पौड़ी गढ़वाल जिले के बिल्केदार क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय रचना बमराड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, महिला द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
कीर्तिनगर पुल से महिला के अलकनंदा नदी में कूदने की यह घटना गंभीर चिंता का विषय है। जहां एक ओर बचाव दल महिला की तलाश में जुटा है, वहीं दूसरी ओर इस घटना के कारणों का खुलासा होना अभी बाकी है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home