image: Two Pilgrims Die of Heart Attack During Char Dham Yatra

Uttarakhand: बदरीनाथ में हार्ट अटैक से दो श्रद्धालुओं की मौत, अब तक 3 लोगों ने गंवाई जिंदगी; सावधान रहें

बदरीनाथ धाम में चारधाम यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दोनों महाराष्ट्र के निवासी थे। इससे पहले भी एक श्रद्धालु की मौत हो चुकी है, जिससे कुल मृतकों की संख्या तीन हो गई है।
May 5 2026 6:33PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बदरीनाथ धाम में सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई। यहां चारधाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Two Pilgrims Die of Heart Attack During Char Dham Yatra

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र निवासी सुरेश मोतीराम नेमाड़े (60 वर्ष) और माखनलाल जगन्नाथ कोठारी (70 वर्ष) भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ पहुंचे थे। यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों श्रद्धालुओं को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बदरीनाथ धाम में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। आगे पढ़िए..

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी के अनुसार, इससे पहले 30 अप्रैल को मुंबई निवासी एक अन्य श्रद्धालु बसंत राम पूराडकर (75 वर्ष) की भी उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। इस तरह अब तक तीन श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और मौसम में बदलाव के कारण बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक जोखिम होता है। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यात्रा से पहले मेडिकल जांच और सावधानी बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे दुखद हादसों से बचा जा सके।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home