image: Marriage of Uttarakhand boy and American girl

Uttarakhand news: उत्तराखंड का रोबिन बिष्ट, अमेरिका की जेसिका; पहाड़ी रीति-रिवाज से शुभ विवाह..नाटी डांस ने जीता दिल

उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में एक अनोखी शादी चर्चा में है, जहां अमेरिकन दुल्हन जेसिका ने पारंपरिक जौनसारी डांस कर सभी का दिल जीत लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
May 5 2026 8:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के जौनसार-बावर से एक खास खबर सामने आई है। यहां अलसी गांव निवासी रोबिन बिष्ट ने अमेरिका की निवासी जेसिका से शादी की, यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

Marriage of Uttarakhand boy and American girl

उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर के खत सिलगांव के अलसी गांव निवासी रोबिन बिष्ट ने अमेरिका की जेसिका से शादी की है। जानकारी के अनुसार रोबिन बिष्ट लंबे समय से अमेरिका में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। शादी के बाद उनकी अमेरिकन दुल्हन जेसिका ने न सिर्फ भारतीय परंपराओं को अपनाया, बल्कि जौनसार-बावर की सांस्कृतिक झलक भी पेश की। आगे पढ़िए..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेसिका पारंपरिक जौनसारी लोकनृत्य करती नजर आ रही हैं। वह पूरे उत्साह और खुशी के साथ स्थानीय लोगों के साथ थिरकती दिख रही हैं। उनके डांस और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग जेसिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि उन्होंने जिस तरह से स्थानीय संस्कृति को अपनाया, वह काबिले तारीफ है। इस घटना ने एक बार फिर उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। विदेशी दुल्हन का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
जेसिका का जौनसारी डांस यह दिखाता है कि संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती। जब कोई दिल से अपनाता है, तो वह पूरी दुनिया को जोड़ देता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home