Uttarakhand: कुमाऊं में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; जागर लगाने वाले 3 लोगों की मौत
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जागर कार्यक्रम से लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई। SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया।
May 7 2026 1:28PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
Almora जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Car falls into a ditch in Almora, 3 dead
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK04 T 6683 सुबह करीब 4:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों लोग नौघरिया क्षेत्र में आयोजित जागर कार्यक्रम में शामिल होकर वापस चमड़खान लौट रहे थे। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार बर्खा जलाल के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। आगे पढ़िए..
मृतकों की पहचान
हादसे में मृत दो लोगों की पहचान भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। State Disaster Response Force और पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
कौन होते हैं जगरिए?
उत्तराखंड की लोक संस्कृति में जगरियों का विशेष महत्व होता है। ये पारंपरिक लोक गायक और धार्मिक अनुष्ठान करवाने वाले लोग होते हैं। जागर कार्यक्रमों में जगरिए हुड़के की थाप पर देवी-देवताओं का आह्वान करते हैं और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाते हैं।