image: Himalayan Black Bear Enclosure Opened for Visitors at Dehradun Zoo

Uttarakhand: देहरादून Zoo जाने वालों के लिए अच्छी खबर, आ गया है प्यारा सा ‘बल्लू’; व्हाइट टाइगर भी आएगा

देहरादून चिड़ियाघर में हिमालयी काले भालू के बाड़े का उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। ‘बल्लू’ नाम का दो वर्षीय भालू अब पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
May 7 2026 8:31PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Dehradun Zoo में अब पर्यटक हिमालयी काले भालू का दीदार कर सकेंगे। बुधवार को वन मंत्री Subodh Uniyal ने नए भालू बाड़े का उद्घाटन कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया।

Himalayan Black Bear Enclosure Opened for Visitors at Dehradun Zoo

देहरादून जू में लाया गया करीब दो साल का हिमालयी काला भालू ‘बल्लू’ अपने चंचल अंदाज और उछल-कूद से लोगों का ध्यान खींच रहा है। अधिकारियों का मानना है कि बंगाल टाइगर के बाद यह जू का दूसरा सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है।वन विभाग के अनुसार केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से अनुमति मिलने के बाद इस बाड़े को सभी मानकों के अनुसार तैयार किया गया। यह बाड़ा लगभग 20 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले सफारी जोन का हिस्सा है, जहां पर्यटक प्राकृतिक माहौल में वन्यजीवों को देख सकेंगे।

चकराता से किया गया था रेस्क्यू

प्रमुख सचिव वन R K Sudhanshu ने बताया कि इस नर हिमालयी काले भालू को 29 अप्रैल 2025 को चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज से रेस्क्यू किया गया था। बाद में आवश्यक अनुमति मिलने के बाद इसे एक मई को देहरादून जू लाया गया। आगे पढ़िए..

वन मंत्री ने बताया कि पिछले साल जू में बंगाल टाइगर लाए जाने के बाद करीब 1.50 लाख पर्यटक यहां पहुंचे थे और लगभग 1.50 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अब हिमालयी काले भालू के आने से पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।

भविष्य में आएंगे सफेद टाइगर और हायना

प्रमुख वन संरक्षक Ranjan Kumar Mishra ने बताया कि भविष्य में जू के सफारी क्षेत्र को और समृद्ध बनाने के लिए सफेद टाइगर और स्ट्राइप्ड हायना लाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
देहरादून चिड़ियाघर पहले से बाघ, गुलदार, हिरण की विभिन्न प्रजातियों, पक्षियों और सरीसृपों के लिए प्रसिद्ध है। हिमालयी काले भालू के जुड़ने से इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की संभावना है। Malsi Deer Park स्थित देहरादून जू सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। सोमवार को जू बंद रहता है। यहां वयस्कों के लिए टिकट शुल्क लगभग 100 से 120 रुपये तक है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home