image: Patient Murdered Inside De-Addiction Centre in Roorkee

उत्तराखंड के नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की हत्या, वॉशरूम में मिली लाश; धारदार हथियार से काटा गला

रुड़की के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज का शव शौचालय में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
May 14 2026 8:17AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Roorkee के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में देर रात एक मरीज की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। मृतक का शव केंद्र के अंदर शौचालय में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Patient Murdered Inside De-Addiction Centre in Roorkee

जानकारी के अनुसार लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी 37 वर्षीय आशीष को करीब तीन महीने पहले स्वजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लेकिन बीते 12 मई को देर रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय के अंदर आशीष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे पढ़िए..

वहीं पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई, सूचना मिलते ही वे लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक अन्य मरीज पर हत्या करने का शक जताया है।

अन्य मरीजों से पूछताछ

एसपी देहात Shekhar Chandra Suyal ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या का शक जताया है, जिसकी पुलिस टीम ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां भर्ती अन्य मरीजों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home