image: Sex Racket Busted Inside School Premises in Dehradun

Uttarakhand news: देहरादून में स्कूल के पीछे सेक्स रैकेट, अंदर का नजारा देखकर पुलिस हैरान; दो गिरफ्तार

देहरादून कैंट क्षेत्र में पुलिस और एएचटीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कथित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है।
May 14 2026 1:53PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Dehradun के कैंट क्षेत्र में स्कूल परिसर के पीछे कथित तौर पर चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना कैंट पुलिस और एएचटीयू टीम (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया है।

Sex Racket Busted Inside School Premises in Dehradun

देहरादून के एसएसपी Pramendra Dobhal को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली थी कि कैंट क्षेत्र में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का नेटवर्क चला रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में औचक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक स्कूल के पिछले हिस्से में तीन महिलाएं और कुछ पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने घटनास्थल से एक स्विफ्ट कार को भी सीज कर लिया है।

मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कथित तौर पर देह व्यापार संचालित कर रहे मुख्य आरोपी समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। आरोपियों पर महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, खासकर इसलिए क्योंकि यह गतिविधि एक स्कूल परिसर के पीछे संचालित होने की बात सामने आई है। आगे पढ़िए..

CO City Swapnil Muyal ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी दिलाने के बहाने देहरादून बुलाते थे और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर उनसे कथित अनैतिक देह व्यापार करवाते थे।

बाहरी राज्यों से लाई गई थीं महिलाएं

Nandini Sharma ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां तीन युवतियों को रखा गया है और उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रेस्क्यू की गई युवतियां Meerut, Muzaffarnagar और Delhi की रहने वाली हैं। बताया गया कि आर्थिक संकट के चलते ये महिलाएं नौकरी की तलाश में देहरादून आई थीं, लेकिन उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें कथित देह व्यापार में धकेल दिया गया।

अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही रेस्क्यू की गई महिलाओं को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home