image: New Tractor Falls Into Ganga in Haridwar During Ritual

हरिद्वार में पूजा कराने गया नया ट्रैक्टर, ड्राइवर ने रेलिंग तोड़कर नदी में उतार दिया

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक नया ट्रैक्टर गंगा घाट पर अनियंत्रित होकर नदी में जा घुसा। ट्रैक्टर ने लोहे की रेलिंग भी तोड़ दी। पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का चालान कर दिया है।
May 14 2026 6:50PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Haridwar में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जब एक नया ट्रैक्टर अचानक गंगा घाट पर अनियंत्रित होकर नदी में जा घुसा। यह घटना Kankhal थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां ट्रैक्टर ने घाट किनारे लगी लोहे की रेलिंग भी तोड़ दी।

New Tractor Falls Into Ganga in Haridwar During Ritual

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर न सिर्फ गंगा घाट तक पहुंच गया, बल्कि उसने लोहे की रेलिंग को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी टूट गया। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगे पढ़िए..

पूजा कराने ले जाया गया था नया ट्रैक्टर

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लक्सर निवासी एक किसान ने नया ट्रैक्टर खरीदा था। किसान ने अपने चालक को एजेंसी से ट्रैक्टर लेकर गंगा घाट पर पूजा कराने के लिए भेजा था। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गंगा में जा घुसा । घटना की सूचना मिलते ही Kankhal Police मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर को गंगा से बाहर निकलवाया। हालांकि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गंगा घाट पर ट्रैक्टर या अन्य वाहन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसी कारण पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक का चालान काटते हुए सख्त चेतावनी भी दी है।

पुलिस ने दी जानकारी

Devendra Singh Rawat ने बताया कि ट्रैक्टर की पूजा कराने के दौरान चालक नियंत्रण खो बैठा था, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और केवल ट्रैक्टर व रेलिंग को नुकसान पहुंचा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home