image: accused threatened the victim in Dehradun court

उत्तराखंड: पहले बेटी की हत्या की, फिर कोर्ट में पिता को धमकाया- केस लड़े तो जान से मार दूंगा

Dehradun News: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आदित्य तोमर और उसकी मां दीपा पंवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
May 17 2026 11:02AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उसने पहले एक पिता की प्यारी सी बेटी को जान से मार डाला और उसके बाद कोर्ट परिसर में ही उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे दी। ये कहानी है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की, जहां हत्यारे ने कोर्ट परिसर में मृतका के पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आदित्य तोमर और उसकी मां दीपा पंवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गोली मारकर की थी हत्या

दरअसल, डॉ. राकेेश बंसल की बेटी वंशिका की देहरादून में गोली मारकर हत्या की गई थी। 20 साल की वंशिका बंसल देहरादून के सिद्धार्थ लॉ कालेज से डी-फार्मा की पढ़ाई कर रही थी। वंशिका बंसल कॉलेज के ही हॉस्टल में रहती थी। आरोप है कि 3 मार्च 2022 को आदित्य तोमर ने वंशिका की गोली मारकर हत्या कर दी। देहरादून में इस केस का ट्रायल चल रहा है। वंशिका के पिता इस केस की पैरवी के लिए हरिद्वार से देहरादून आते हैं।

कोर्ट के बाहर जान से मारने की धमकी

वंशिका के पिता ने बताया कि 21 जनवरी 2023 की सुबह कोर्ट के बाहर उन्हें तीन लोगों ने धमकाया। उन्हें धमकी दी गई कि अगर केस की पैरवी की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। डा. राकेश बंसल ने बताया कि उसी दिन शाम को हरिद्वार हाइवे पर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया। इसके बाद 07 मई 2026 को डॉ बंसल जब कोर्ट रूम में बैठे थे, इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने आदित्य तोमर, उसकी मां दीपा पंवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home