image: Uttarakhand Launches Online Ration Card Services

उत्तराखंड में अब मोबाइल से बना सकते हैं राशन कार्ड, जानिए पूरा प्रोसेस

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नई डिजिटल व्यवस्था के तहत लोगों को अब राशन कार्ड बनवाने या उसमें बदलाव कराने के लिए सरकारी दफ्तरों या राशन दुकानों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
May 17 2026 12:07PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड सरकार ने स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (URCMS) पोर्टल लागू कर दिया है।

Uttarakhand Launches Online Ration Card Services

नई व्यवस्था के जरिए अब नागरिक घर बैठे नया राशन कार्ड बनवाने से लेकर नाम जोड़ने, हटाने और अन्य जरूरी संशोधन आसानी से कर सकेंगे। सरकार ने पुराने आरसीएमएस पोर्टल को आधुनिक तकनीक के साथ अपग्रेड कर नया यूआरसीएमएस पोर्टल तैयार किया है, जिससे आम लोगों को तेज और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकें।

आधिकारिक पोर्टल

नई डिजिटल व्यवस्था के तहत लोगों को अब राशन कार्ड बनवाने या उसमें बदलाव कराने के लिए सरकारी दफ्तरों या राशन दुकानों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक सीधे आधिकारिक पोर्टल uk.smartpds.nic.in पर जाकर Citizen Login के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

आधार OTP से होगा सत्यापन

यदि कोई व्यक्ति नया राशन कार्ड बनवाना चाहता है, तो उसे आधार कार्ड आधारित ओटीपी सत्यापन के जरिए लॉगिन करना होगा। वहीं पुराने राशन कार्ड धारकों को किसी भी संशोधन के लिए राशन कार्ड के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और ओटीपी सत्यापन पूरा करना होगा। इसके बाद राशन कार्ड में आवश्यक बदलाव किए जा सकेंगे। इसके लिए परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर सक्रिय होना जरूरी है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी

जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल ने बताया कि शासन द्वारा आरसीएमएस पोर्टल को यूआरसीएमएस पोर्टल में बदलते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब लोग घर बैठे राशन कार्ड सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रियाएं पहले से ज्यादा आसान होंगी साथ ही उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर लोग तहसील और जिला पूर्ति कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। आगे पढ़िए..

30 मई से पहले कराएं ई-केवाईसी

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूरा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि 30 मई से पहले सभी लाभार्थी “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से घर बैठे अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में राशन सेवाओं में कोई दिक्कत न हो।

नए राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

सभी परिवार सदस्यों के आधार कार्ड की कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
आय प्रमाण पत्र
मुखिया के पैन कार्ड की कॉपी
बिजली बिल की कॉपी
बैंक पासबुक की कॉपी
गैस बुक की कॉपी

राशन कार्ड ट्रांसफर के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि कोई व्यक्ति अपना राशन कार्ड एक दुकान से दूसरी दुकान में ट्रांसफर कराना चाहता है, तो उसे ये दस्तावेज जमा करने होंगे:-
प्रार्थना पत्र
बैंक पासबुक की कॉपी
गैस बुक की कॉपी
बिजली बिल की कॉपी
राशन कार्ड की कॉपी

नई व्यवस्था से लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

यूआरसीएमएस पोर्टल लागू होने के बाद लंबी लाइनों से राहत मिलेगी, समय की बचत होगी, भ्रष्टाचार और देरी में कमी आएगी और सेवाएं ज्यादा पारदर्शी बनेंगी। सरकार का उद्देश्य राशन कार्ड सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और नागरिकों के लिए आसान बनाना है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home