image: SSB Jawan Dies in Pithoragarh Road Accident

उत्तराखंड: घर लौट रहा था सेना का जवान, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक; दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा। बाइक पैराफिट से टकराने के बाद SSB जवान हिमांशु कुमार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इलाके में शोक की लहर।
May 18 2026 12:09PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक दुर्घटना में एसएसबी के जवान की जान चली गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

SSB Jawan Dies in Pithoragarh Road Accident

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौड़ धुरौली के तोक ख्यूंतोला निवासी हिमांशु कुमार (27 वर्ष), पुत्र पुष्कर राम, पिथौरागढ़ से अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि डूनी से पहले एक खतरनाक मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने पैराफिट से जा टकराई।

पैराफिट से टकराने के बाद गहरी खाई में गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सड़क पर ही रह गई, जबकि हिमांशु कुमार छिटककर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। आगे पढ़िए..

ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर जवान को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे

पिथौरागढ़ जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद स्थानीय लोग प्रशासन से पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तीखे मोड़, खराब सड़कें, अपर्याप्त सुरक्षा दीवारें और तेज रफ्तार हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। लोगों ने संवेदनशील स्थानों पर मजबूत पैराफिट और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।




View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home