image: Uttarakhand Vigilance Team Takes Major Action Against Corruption

Uttrakhand News: ₹45,000 में बिका पुलिस कॉन्स्टेबल का इमान, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बेतालघाट थाना में तैनात सिपाही दीपक सामंत को ₹45,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर खनन कारोबारी से ₹65,000 मांगने का आरोप है। जानिए पूरी खबर।
May 26 2026 12:53PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

Haldwani में विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल सामंत को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सिपाही पर एक खनन कारोबारी से कार्रवाई न करने और राहत देने के बदले 65 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

Uttarakhand Vigilance Team Takes Major Action Against Corruption

जानकारी के अनुसार, खनन कारोबारी लंबे समय से सिपाही की रिश्वत मांग से परेशान था। आरोपी लगातार पैसे की मांग कर रहा था, जिसके बाद कारोबारी ने विजिलेंस विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की और शिकायत को सही पाए जाने पर ट्रैप प्लान तैयार किया। योजना के तहत कारोबारी को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस चौकी भेजा गया। जैसे ही सिपाही दीपक सामंत ने 45 हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से घात लगाए बैठी विजिलेंस टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आगे पढ़िए..

बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही दीपक सामंत मूल रूप से Khatima के चकरपुर क्षेत्र का निवासी है। विजिलेंस विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि आरोपी पहले भी इस तरह के भ्रष्टाचार या अवैध वसूली के मामलों में शामिल रहा है या नहीं।

Vigilance Helpline Numbers Released

Uttarakhand Vigilance Establishment के निदेशक Dr. V. Murugesan ने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या विजिलेंस हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दर्ज करा सकता है।
उत्तराखंड में हाल के महीनों में विजिलेंस विभाग लगातार भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई कर रहा है। सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी रोकने के लिए ट्रैप ऑपरेशन तेज किए गए हैं। हल्द्वानी विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home