image: Twisha Sharma Ashes Immersed in Ganga at Rishikesh

ऋषिकेश में विसर्जित की गई Twisha Sharma की अस्थियां, त्रिवेणी घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई

भोपाल दहेज हत्या मामले में मृतक त्विषा शर्मा के परिजन ऋषिकेश पहुंचे और त्रिवेणी घाट पर अस्थि विसर्जन किया। जानिए क्या है पूरा त्विषा शर्मा केस, CBI जांच और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे मामले की पूरी कहानी।
May 29 2026 8:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

भोपाल के चर्चित दहेज हत्या मामले में मृतक त्विषा शर्मा के परिजन शुक्रवार को उनकी अस्थियां लेकर उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां पवित्र त्रिवेणी घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य बेहद भावुक नजर आए और कई बार माहौल गमगीन हो गया।

Twisha Sharma’s Ashes Immersed in Ganga at Rishikesh

ट्विशा शर्मा ने 12 मई की रात कथित रूप से फांसी लगाई थी। इसके बाद से ही मामला चर्चा में बना हुआ है। वहीं, आज परिजन ट्विशा की अस्थियां लेकर ऋषिकेश पहुंचे। मृतक त्विषा शर्मा के परिजनों ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए। घाट पर मौजूद लोगों ने भी परिवार को सांत्वना दी। ऋषिकेश में अस्थि विसर्जन के दौरान परिवार ने कहा कि वे त्विषा के लिए न्याय चाहते हैं और जांच एजेंसियों से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

क्या है त्विषा शर्मा मामला?

33 वर्षीय त्विषा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं और मॉडलिंग व एक्टिंग से जुड़ी हुई थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद 12 मई 2026 को भोपाल स्थित ससुराल में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिवार ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए। आगे पढ़िए..

त्विषा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और दहेज को लेकर दबाव बनाया जाता था। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर कई कथित चैट्स और परिवार के बयान सामने आए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। बाद में मध्य प्रदेश सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। जांच के दौरान त्विषा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह, जो पूर्व जज रह चुकी हैं, से पूछताछ की गई। हाल ही में सीबीआई ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बढ़ाई चर्चा

परिवार की मांग पर हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एम्स दिल्ली की टीम ने दूसरा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मामले में दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और जांच में कथित लापरवाही जैसे कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि यह केस देशभर में सुर्खियों में बना हुआ है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home