image: 419 SRIHM Students Placed in Top Luxury Hotels

देहरादून से दुबई-लंदन तक छाए उत्तराखंड के युवा! SRIHM के 419 छात्रों का टॉप 5-स्टार होटल्स में चयन

देहरादून स्थित श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SRIHM) ने एक बार फिर शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड बनाया है। SRIHM के 419 छात्रों का देश के प्रमुख 5-स्टार होटल ब्रांड्स में चयन हुआ है।
Jun 29 2026 2:09PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

शिक्षा और पर्यटन का केंद्र देहरादून आज वैश्विक हॉस्पिटैलिटी उद्योग के लिए प्रतिभाशाली पेशेवर तैयार करने का भी महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। देहरादून का श्री राम इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SRIHM), 27 वर्षों की विरासत और 10,000 से अधिक सफल प्लेसमेंट के साथ SRIHM वैश्विक हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स तैयार कर रहा है।

SRIHM Shapes Global Hospitality Leaders, 419 Students Placed in Top Luxury Hotel Brands

SRIHM संस्थान के 419 छात्रों का चयन भारत के प्रतिष्ठित 5-स्टार होटल ब्रांड्स में हुआ है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए वैश्विक करियर के नए अवसर भी खोलती है।

27 वर्षों की विरासत

1999 में स्थापित SRIHM उत्तर भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी संस्थानों में गिना जाता है।
लगभग 27 वर्षों की शैक्षणिक विरासत के दौरान संस्थान ने 10,000 से अधिक छात्रों को भारत और विदेशों के प्रतिष्ठित हॉस्पिटैलिटी संगठनों में सफल करियर दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आज इसके पूर्व छात्र संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, सऊदी अरब, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और सिंगापुर सहित दुनिया के अनेक देशों में कार्यरत हैं।

Top लक्जरी होटल ब्रांड्स में 419 छात्रों का चयन

संस्थान के हालिया प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार विभिन्न प्रतिष्ठित होटल समूहों में इस प्रकार छात्रों का चयन हुआ है—
Taj Hotels 75
Marriott International 69
Other Luxury Hotels 49
The Leela Hotels 36
Hyatt Hotels 36
Fairmont Hotels 35
ITC Hotels 24
Oberoi & Trident 20
Wyndham Grand 16
Holiday Inn 15
The Grand New Delhi 15
Anantara Jewel Bagh Jaipur 10
Aurika Udaipur 10
Hilton Hotels 8
आंकड़े दर्शाते हैं कि SRIHM के छात्र देश के लगभग सभी प्रमुख लक्जरी होटल समूहों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्योग आधारित प्रशिक्षण सफलता की वजह

SRIHM की सबसे बड़ी विशेषता इसका इंडस्ट्री-ओरिएंटेड एजुकेशन मॉडल है। संस्थान में विद्यार्थियों को
आधुनिक प्रैक्टिकल लैब प्रशिक्षण
लाइव होटल एक्सपोजर
इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप
अनुभवी शेफ और होटल विशेषज्ञों से प्रशिक्षण
वास्तविक होटल संचालन का अनुभव
जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, इससे छात्र पढ़ाई पूरी होने से पहले ही उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो जाते हैं।

वैश्विक होटल करियर के अनेक अवसर

SRIHM के पूर्व छात्र केवल होटल उद्योग तक सीमित नहीं हैं.. वे आज, मिशेलिन-स्टार रेस्तरां, लक्जरी रिसॉर्ट्स, क्रूज लाइन्स, एविएशन सेक्टर, इवेंट मैनेजमेंट, फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री जैसे अनेक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन संगठनों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभा रहे हैं।

क्यों बढ़ रही है हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स की मांग?

वैश्विक पर्यटन उद्योग के तेजी से विस्तार के साथ प्रशिक्षित हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार भविष्य का हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ऐसे पेशेवरों का होगा जिनके पास तकनीकी दक्षता, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा, नेतृत्व क्षमता, अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति की समझ और आधुनिक हॉस्पिटैलिटी संचालन का अनुभव हो।
SRIHM का प्रशिक्षण मॉडल इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

उत्तराखंड से दुनिया तक

आज यदि कोई छात्र होटल मैनेजमेंट, पाक-कला (Culinary Arts), फूड प्रोडक्शन, रेस्तरां बिजनेस या हॉस्पिटैलिटी उद्यमिता में करियर बनाना चाहता है, तो देहरादून का SRIHM उसके लिए वैश्विक अवसरों का मजबूत मंच है। दुबई, लंदन, टोरंटो, सिडनी और सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों तक पहुंचने वाले अनेक सफल प्रोफेशनल्स इसी संस्थान से अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं। SRIHM के बारे में अधिक जानकारी के लिए - यहाँ क्लिक करें


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home