उत्तराखंड: कल इन 4 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते प्रशासन का आदेश
मौसम विभाग के अनुसार कल सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के 4 जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
Jul 19 2026 8:41PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार 20 जुलाई के लिए राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद 4 जिलों के जिलाधिकारियों ने सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है।
Heavy rain alert, schools closed in 4 districts on 19 July
मौसम विभाग ने 20 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और बागेश्वर के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन 4 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, देहरादून और टिहरी जिलों में प्रशासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 21 जुलाई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के किनारे न जाएं, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।