image: UKSSSC Releases New Syllabus for Assistant Agriculture Officer Exam

UKSSSC कृषि अधिकारी भर्ती: AI और डिजिटल एग्रीकल्चर से पूछे जाएंगे सवाल, आयोग ने जारी किया नया सिलेबस

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस जारी कर दिया है। परीक्षा में AI, रोबोटिक्स, IoT, डिजिटल एग्रीकल्चर, जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
Jul 22 2026 2:25PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और डिजिटल एग्रीकल्चर जैसे आधुनिक विषयों को भी शामिल किया गया है।

UKSSSC Releases New Syllabus for Assistant Agriculture Officer Exam

सरकार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है। इसी वजह से नए सिलेबस में स्मार्ट खेती, एआई आधारित कृषि, डिजिटल तकनीकों और आधुनिक कृषि उपकरणों को प्रमुखता दी गई है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में उत्तराखंड के कृषि अधिकारी केवल पारंपरिक खेती ही नहीं, बल्कि नई तकनीकों का भी उपयोग करते नजर आएंगे।

कैसी होगी परीक्षा?

आयोग के अनुसार भर्ती परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का सिलेबस 10 मुख्य इकाइयों में विभाजित किया गया है।

सिलेबस में शामिल होंगे ये प्रमुख विषय

फसलों का वैज्ञानिक उत्पादन
जैविक एवं प्राकृतिक खेती
बागवानी (फल, फूल और सब्जियां)
मशरूम उत्पादन एवं हाइड्रोपोनिक्स
मृदा स्वास्थ्य और उर्वरक प्रबंधन
सुदूर संवेदन (Remote Sensing)
कीट एवं रोग प्रबंधन
मधुमक्खी पालन और रेशम उत्पादन
मेंडल के आनुवंशिक नियम
बीज प्रौद्योगिकी और पादप कोशिका
कृषि पोषण और आपदा प्रबंधन
पशुपालन एवं दुग्ध प्रसंस्करण
कृषि अर्थशास्त्र
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम-किसान योजना और ई-नाम मंडी
आधुनिक कृषि उपकरण (ट्रैक्टर, पावर टिलर)
हरित ऊर्जा
सांख्यिकी
डिजिटल एग्रीकल्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स का कृषि में उपयोग

समसामयिक और वैज्ञानिक अपडेट भी होंगे शामिल

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में केवल पाठ्यक्रम ही नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी बदलाव और समसामयिक सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को करंट अफेयर्स और नई कृषि तकनीकों पर भी विशेष ध्यान देना होगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home