image: 4 Nursing Aspirants Attempt Suicide During Protest in Dehradun

देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री के आवास के आगे 4 महिला अभ्यर्थियों ने किया आत्महत्या का प्रयास, एक की हालत गंभीर

देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान चार महिला नर्सिंग अभ्यर्थियों ने आत्महत्या का प्रयास किया। सभी को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभ्यर्थी वर्षवार भर्ती की मांग कर
Jul 22 2026 8:10PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार को गंभीर मोड़ पर पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान चार महिला अभ्यर्थियों ने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

4 Nursing Aspirants Attempt Suicide During Protest in Dehradun

पुलिस और प्रशासन ने तत्काल चारों महिलाओं को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला अभ्यर्थी की हालत गंभीर बताई जा रही है। नर्सिंग अभ्यर्थी वर्षवार (सीनियरिटी आधारित) भर्ती की मांग को लेकर पिछले करीब आठ महीनों से एकता विहार में धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

मंत्री से मुलाकात नहीं होने पर बढ़ा आक्रोश

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत करने पहुंचे थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आगे पढ़िए..

एक महिला अभ्यर्थी ने कहा कि वे पिछले आठ महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक स्वास्थ्य मंत्री ने उनसे वार्ता नहीं की। उनका कहना है कि वे किसी प्रकार का हंगामा करने नहीं आए थे, बल्कि केवल अपनी मांग सरकार तक पहुंचाना चाहते थे।

क्या है अभ्यर्थियों की मांग?

नर्सिंग अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि भर्ती वर्षवार (सीनियरिटी के आधार पर) की जाए। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा प्रभावित हो रही है और वर्षों से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिलाओं की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और संगठन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटना के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना जारी है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से वार्ता की मांग कर रहे हैं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home