image: Uttarakhand Weather Update 23 July 2026

Uttarakhand Weather: आज 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी।
Jul 23 2026 7:38AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्यभर में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, लेकिन कई जगह जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है।

Uttarakhand Weather Update 23 July 2026

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए..

इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अन्य पर्वतीय इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जन और कुछ स्थानों पर अति तीव्र बारिश के दौर की चेतावनी दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण संवेदनशील पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग व स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की सलाह दी गई है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home