image: UTU Paper Leak  Assistant Professor Arrested

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक केस, आरोपी प्रोफेसर अरेस्ट.. जांच में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) पेपर लीक मामले में देहरादून पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने व्हाट्सएप और आंतरिक पोर्टल के जरिए छात्रों को परीक्षा से जुड़े प्रश्न
Jul 23 2026 9:01PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा में पेपर लीक मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर परीक्षा से पहले छात्रों को व्हाट्सएप और आंतरिक पोर्टल के माध्यम से महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता भंग करने का आरोप है।

UTU Paper Leak: Assistant Professor Arrested

देहरादून पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल ने प्रेमनगर कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि 8 जुलाई को विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 3 जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नियुक्त सहायक प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए थे।

जांच में सही निकले आरोप

ई-मेल मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों को आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से ऐसे प्रश्न साझा किए, जिनकी परीक्षा के प्रश्नपत्र से काफी समानता पाई गई। आगे पढ़िए..

विश्वविद्यालय ने इसे परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता का उल्लंघन मानते हुए पुलिस को शिकायत दी।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

परीक्षा नियंत्रक की तहरीर के आधार पर प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316, 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर हुई गिरफ्तारी

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। गवाहों के बयान, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

नाम: आशीष कुमार गुप्ता
पद: सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
मूल निवासी: शाकुम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

जांच अभी जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रश्नों को कितने छात्रों तक पहुंचाया गया और इस पूरे मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं थी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home