Uttarakhand Weather: अगले दो दिन और बरसेंगे बादल, 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather: मानसून अगले दो दिन और तीखे तेवर दिखा सकता है। आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का Orange Alert जारी है।
Aug 16 2026 10:10AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क
उत्तराखंड में मानसून के तेवर अभी नरम पड़ने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन प्रदेश में बारिश का दौर और तीव्र हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। मौसम के लगातार सक्रिय रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Uttarakhand Weather Update 16 August 2026
मौसम विभाग ने आज 8 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर आने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। आगे पढ़िए..
मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। देहरादून में पारा करीब चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। बारिश और बादल छाए रहने से दिन के तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है।
पहाड़ों में भूस्खलन, मैदानों में जलभराव का खतरा
भारी बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ सकती है। तेज बारिश के दौरान नदियों और बरसाती नालों के आसपास जाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की अपील की गई है।
लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम के सक्रिय रहने के अनुमान के बीच प्रशासन और संबंधित विभागों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।