image: Uttarakhand 6 Officers Get New Responsibilities

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-PCS समेत 6 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Uttarakhand Transfer: शासन ने IAS, PCS और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। IAS आनंद श्रीवास्तव को DG कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी मिली।
Aug 26 2026 1:18PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में लंबे समय से बहुप्रतीक्षित बड़ी तबादला सूची का इंतजार जारी है। इसी बीच शासन ने देर रात 6 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए छोटी तबादला सूची जारी की है। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव महानिदेशक कृषि एवं उद्यान के पद पर हुआ है। शासन ने IAS अधिकारी आनंद श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

Uttarakhand: 6 Officers Get New Responsibilities

महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। इससे पहले IAS अधिकारी वंदना इस पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से यह पद खाली था। अब शासन ने आनंद श्रीवास्तव को महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी सौंप दी है।तबादला सूची में निर्वाचन की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय कुमार जोगदंडे का भी दायित्व बढ़ाया गया है। अब वह अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं विनोद गिरि गोस्वामी से अपर सचिव आवास का पद वापस ले लिया गया है।

PCS सुंदरलाल सेमवाल से समाज कल्याण का दायित्व वापस

PCS अधिकारी सुंदरलाल सेमवाल से भी अपर सचिव समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। बताया जा रहा है कि सुंदरलाल सेमवाल जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में शासन स्तर पर उनके दायित्वों में पहले से ही कमी की जा रही है।

सुनील सिंह को अपर सचिव आवास की अतिरिक्त जिम्मेदारी

सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव आवास की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले से ही अपर सचिव राजस्व का दायित्व संभाल रहे हैं। आगे पढ़िए..

वहीं महिमा रौकली को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

12 सितंबर के बाद आ सकती है बड़ी तबादला सूची

वर्तमान बदलाव को शासन स्तर पर सामान्य प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रदेश में बड़ी तबादला सूची को लेकर अभी भी चर्चाएं तेज हैं। संभावित बड़े फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी, प्राधिकरणों और शासन स्तर के कुछ महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को बदला जा सकता है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा किया जा चुका है। SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 सितंबर के बाद बड़ी तबादला सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

6 अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव

IAS आनंद श्रीवास्तव :- महानिदेशक कृषि एवं उद्यान
विजय कुमार जोगदंडे :- अपर सचिव गृह की अतिरिक्त जिम्मेदारी
विनोद गिरि गोस्वामी :- अपर सचिव आवास का दायित्व वापस
सुंदरलाल सेमवाल :- अपर सचिव समाज कल्याण का दायित्व वापस
सुनील सिंह :- अपर सचिव आवास की अतिरिक्त जिम्मेदारी
महिमा रौकली :- अपर सचिव राजस्व एवं सैनिक कल्याण


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home