image: Gopeshwar Hit by Heavy Rain Roads Turn Into Streams

Chamoli News: गोपेश्वर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं गदेरे, होटल और दुकानों में घुसा गंदा पानी

Gopeshwar Rain: गोपेश्वर में करीब एक घंटे की तेज बारिश से सड़कें गदेरों में बदल गईं। होटल और दो दुकानों में गंदा पानी घुसा। चमोली समेत पांच जिलों में Yellow Alert जारी है।
Aug 29 2026 5:57PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

जनपद चमोली के गोपेश्वर में शनिवार को अचानक मौसम बदला और करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। कम समय में हुई भारी बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। कई स्थानों पर बारिश का पानी इतना तेज बहने लगा कि सड़कें देखते ही देखते गदेरे में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Gopeshwar Hit by Heavy Rain, Roads Turn Into Streams

तेज बारिश के कारण सड़क पर बह रहा पानी आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों में भी घुस गया। बताया गया कि एक होटल और दो दुकानों में गंदा पानी प्रवेश कर गया। अचानक आई बारिश से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने सामान को पानी से बचाने की कोशिश करते नजर आए। बारिश के दौरान कई जगह सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज था कि राहगीरों को बेहद सावधानी से निकलना पड़ा। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश रुकने और पानी की निकासी होने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। आगे पढ़िए..

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौर की संभावना बनी हुई है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश को लेकर Yellow Alert जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर आने का अनुमान है।

सप्ताहभर ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। सप्ताहभर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान सड़क पर मलबा और पानी आने की स्थिति को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home