image: 3 Family Members Killed After Debris Hits House

उत्तराखंड: बारिश के बाद मकान में घुसा मलबा, भाई-बहन और मां की दबकर मौत

Almora News: हवालबाग की उडयूडा ग्राम पंचायत में बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा मकान में घुस गया। हादसे में एक ही परिवार के मां और दो बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई।
Sep 1 2026 5:38PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर नीचे स्थित एक आवासीय मकान में घुस गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग

Almora Landslide: 3 Family Members Killed After Debris Hits House

मलबे में दब गए।हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद SDRF और जिला आपदा प्रबंधन टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारी मलबे को हटाने के लिए टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद तीनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की पहचान

प्रेमा देवी (41), पत्नी राजेंद्र राम
मनीष (17), पुत्र राजेंद्र राम
कल्पना (19), पुत्री राजेंद्र राम

डीएम ने की तीन लोगों की मौत की पुष्टि

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उडयूडा गांव में बारिश के बाद एक मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही SDRF और आपदा राहत दल को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान तीनों के शव बरामद किए गए।
जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।

बारिश के दौरान बढ़ा भूस्खलन का खतरा

बारिश के मौसम में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। लगातार बारिश के कारण मिट्टी और पहाड़ कमजोर होने से कई बार मलबा आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाता है। ऐसे में प्रशासन और स्थानीय लोगों को बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home