image: BJP Seva Jyoti Yatra in Uttarakhand

विधानसभा चुनाव 2027: BJP के पूरे उत्तराखंड में कार्यक्रम, PM मोदी के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी यात्रा आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर BJP 7 अक्टूबर को उत्तराखंड में ‘विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ निकालेगी। देहरादून समेत सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे
Oct 7 2026 11:50AM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में ‘विकसित भारत संकल्प एवं सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ना है। भाजपा की ओर से प्रदेश और जिला स्तर पर कार्यक्रमों की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी गई है।

BJP’s Seva Jyoti Yatra in Uttarakhand

उत्तराखंड में सेवा ज्योति यात्रा की प्रदेश स्तर की कमान प्रदेश प्रभारी राम माधव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट संभालेंगे। वहीं जिलों में प्रदेश सह प्रभारी, सांसद, कैबिनेट मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। इस तरह यात्रा को जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।

देहरादून में होगा मुख्य कार्यक्रम

देहरादून में सेवा ज्योति यात्रा का मुख्य कार्यक्रम परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके बाद उपस्थित लोगों को विकसित भारत का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद स्थानीय प्रतिनिधियों की ओर से सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसके बाद ज्योति को लैंसडाउन चौक पर स्थापित किया जाएगा।

सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

देहरादून की तर्ज पर उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में भी सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के अनुसार कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं और आमजन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आगे पढ़िए..

उत्तरकाशी में सीएम धामी संभालेंगे कार्यक्रम

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं टिहरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कार्यक्रम की कमान संभालेंगे। ऊधम सिंह नगर में प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल होंगे, जबकि हरिद्वार में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा की ओर से विभिन्न जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है.

किस जिले में कौन होगा शामिल?

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह
टिहरी: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
ऊधम सिंह नगर: प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
हरिद्वार: सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत वरिष्ठ नेता
पौड़ी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
अल्मोड़ा: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
बागेश्वर: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
चंपावत: कैबिनेट मंत्री खजान दास
नैनीताल: सांसद अजय भट्ट
चमोली: विधायक अनिल नौटियाल और भोपाल राम टम्टा

सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत का संदेश

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक कुंदन परिहार के अनुसार, 7 अक्टूबर को देशभर में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और आम लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने पर जोर रहेगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home