image: Rekha Arya Says She Was Unaware of Husband First Marriage

उत्तराखंड: गिरधारी लाल के आरोपों पर SIT गठित, अस्पताल से रेखा आर्य का आया बयान.. लेटेस्ट अपडेट

रेखा आर्य ने कहा कि उन्हें शादी से पहले गिरधारी साहू की पहली शादी की जानकारी नहीं थी, वहीं मामले की जांच के लिए जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय SIT गठित की गई है।
Oct 17 2026 12:40PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि शादी से पहले उन्हें गिरधारी साहू की पहली शादी की जानकारी नहीं थी। पति के खिलाफ दर्ज शिकायत की जांच के लिए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।

Rekha Arya Says She Was Unaware of Husband’s First Marriage

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर बयान दिया है। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने कहा कि विवाह से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गिरधारी साहू पहले से शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा कि महिला के सम्मान और बच्चों की रक्षा के लिए उन्हें जो कदम उठाना चाहिए था, उन्होंने वही किया। रेखा आर्य ने उम्मीद जताई कि पुलिस उन्हें भी न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस एक सामान्य महिला को न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करती है, उसी तरह उन्हें भी न्याय मिलेगा।

जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की ओर से पति गिरधारी साहू के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। आगे पढ़िए..

एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम इस मामले की जांच करेगी। मंत्री ने कैंट थाने में दर्ज शिकायत में पति पर प्रताड़ित करने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने, दस्तावेजों पर कथित फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी के निदेशक पद से हटाने और एक अन्य महिला के साथ मिलकर जान से मारने की साजिश रचने जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में उन्होंने पति की पहली शादी और विवाहेतर संबंधों का भी उल्लेख किया है।

वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया

पुलिस ने रेखा आर्य की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआईटी अब मामले से जुड़े आरोपों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी। एसआईटी प्रभारी जया बलोनी के अनुसार, टीम प्रकरण से संबंधित जानकारियां और साक्ष्य जुटा रही है। रेखा आर्य का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं, गिरधारी साहू का बताया जा रहा वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home