image: Youth Dies After Dispute at Diwali Party in Dehradun

देहरादून: दिवाली पार्टी में क्या हुआ? अर्श की मौत से मचा हड़कंप, दोस्तों पर गंभीर आरोप

Dehradun News: नेहरू कॉलोनी के सूरी चौक के पास दिवाली पार्टी में विवाद के बाद अर्श की मौत। परिजनों ने श्रेयस और उसके दोस्तों पर मारपीट का आरोप लगाया।
Nov 9 2026 1:01PM, Writer:राज्य समीक्षा डेस्क

राजधानी देहरादून में दिवाली पार्टी के दौरान युवकों के बीच हुआ विवाद जानलेवा बन गया। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चौक के पास अर्श नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Youth Dies After Dispute at Diwali Party in Dehradun

जानकारी के अनुसार, अर्श अपने दोस्त श्रेयस के साथ दिवाली पार्टी में लेकर गया था। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हालांकि, विवाद की असली वजह और घटना के दौरान मौजूद युवकों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। आगे पढ़िए..

श्रेयस और उसके साथियों पर परिजनों ने लगाए आरोप

अर्श के परिजनों ने श्रेयस और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि अर्श को पार्टी में ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस जुटा रही विवाद और मारपीट की जानकारी

घटना ने देहरादून में युवकों के बीच बढ़ते विवाद और हिंसा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, मारपीट में कौन-कौन शामिल था और अर्श की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home