image: insv tarini team donate kbc price money to martyers family

केबीसी में शामिल हुई देवभूमि की जांबाज़ बेटियां, शहीदों के परिवारों को दी जीती हुई रकम

देश की अफसर बेटियों ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो देशभर के लिए मिसाल बन गया। इस टीम में उत्तराखंड की नेवी अफसर बेटियां भी शामिल थीं।
Sep 28 2018 8:49AM, Writer:कपिल

नारी शक्ति की बात ही अलग है। हर बार दो कदम आगे बढ़कर समाज और दुनिया के लिए बेटियां ही मिसाल बन रही हैं। हाल ही में देश की कुछ अफसर बेटियों ने एक नौका के जरिए पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर इतिहास रच दिया था। इस टीम की कमान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के हाथ में थी। जब इस टीम ने पूरी दुनिया का चक्कर लगाया, तो कौन बनेगा करोड़पति में इस टीम को बुलाया गया। आज आप शाम को इस शो का प्रसारण भी देख सकते हैं। नौसेना की 6 महिला अफसर पहली बार केबीसी के मंच पर पहुंची। देहरादून की लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने इस बारे में मीडिया को ऐसी जानकारियां दी हैं कि आपको भी गर्व होगा। कौन बनेगा करोड़पति के के इस स्पेशल शो का नाम एपिसोड कर्मवीर दिया गया है।

यह भी पढें - Video: पहाड़ का सुपरहीरो..DM मंगेश घिल्डियाल का छुट्टी के दिन भी बेहतरीन काम
10 सितंबर को इस स्पेशल शो की शूटिंग कर दी गई थी। आज इस शो का प्रसारण किया जाना है। इसमें आपको इस टीम की लीडर लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी भी दिखेंगी। देहरादून की लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने बताया कि शो की शुरुआत में उनके साहसिक सफर का वीडियो दिखाया गया है। इसमें टीम की सभी सदस्य इस दौरान आई मुश्किलों के बारे में दुनिया को बताएंगी। लेफ्टिनेंट पायल गुप्ता ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जाते ही सभी दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनकी टीम का स्वागत किया। इसके अलावा शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के 6 सदस्यों ने दो दो करके इस गेम में प्रतिभाग किया। उनकी पूरी टीम ने इस शो में लाखों की रकम जीती और इसके बाद एक ऐसा काम कर दिया कि सभी ने झुककर इन बेटियों को सलाम किया।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस की महिला सिपाही का दिल छू लेने वाला गीत, सभी ने की तारीफ
इस शो में जीती गई पूरी रकम को नेवी की ही एक संस्था इंडियन नेवल बेनेवायलेंट ऐसोसिएशन को डोनेट किया गया है। ये संस्था युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण का काम करती है। युद्ध में शहीद हुए वीरों को इससे बेहतर सलाम क्या हो सकता है? कहते हैं कि जिंदगी में कुछ ऐसा काम कीजिए, जो मिसाल बन जाए। खास तौर पर जब बात देश के वीर शहीदों के परिवारों को मदद देने की हो, तो इससे बेहतर क्या हो सकता है? देश के जवान बॉर्डर पर सर्वोच्च बलिदान देकर अमर हो जाता हैं और अपने पीछे अपना भरा पूरा परिवार छोड़ जाते हैं। शर्मनाक बात ये है कि शहादत के बाद इन परिवारों को हर कोई भूल जाता है। सारे दावे और वादे अधूरे रह जाते हैं। ऐसे में अगर आप आगे बढ़कर इन परिवारों के लिए कुछ करें, तो इससे बड़ा नेक काम क्या होगा?

#KBC

Aandhi mein bhi samundar ki khoobsurati dekhkar joh badhi hain aage, aaj aa rahin hain woh #KBCKaramveer mein aapse milne. Jaaniye INSV Tarini ki All Women Navy Crew Officers se unki kahaani, aaj raat 9 baje, Amitabh Bachchan ke saath. Indian Navy

Posted by Sony Entertainment Television on Thursday, September 27, 2018


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home