image: Women murder by his husband in uttarakhand

उत्तराखंड: दारू पीने से मना किया...तो बेरहम पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

भले ही ये एक छोटी सी खबर हो, लेकिन नशे के आगे रिश्तों की अहमियत क्या रह गई है। ये खबर उन संवेदनाओं पर गहरी चोट कर रही है।
Oct 8 2018 10:39AM, Writer:रश्मि पुनेठा

नशा इंसान को हैवान भी बनाता है और नशा ही इंसान को बर्बाद भी करता है। नशे की वजह से कई परिवार बिखर गए तो कई लोग नशे में अपराध को अंजाम देकर अपराधी बन गए। कुछ यही हुआ है उत्तराखंड में रहने वाले एक महिला के साथ। उस महिला की गलती की सिर्फ ये है कि उसने अपने पति को शराब पीने केलिए मना किया था। ये दिल दहला देने वाला माला है खानपुर का। जहां शराब पीने से मना करने पर नशेडी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक महीने तक जिंदगी और मौत से लड़ते हुए महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। 8 महीने पहले उसकी शादी हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी।

यह भी पढें - Video: देहरादून में बीच सड़क पर गुंडाराज ! दिन दहाड़े छात्रों के बीच खून-खराबा...देखिए
एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक आरोपी शख्स कोई नौकरी नहीं करता था। महिला उसकी शराब की आदत से काफी परेशान थी। महिला द्वारा शराब पीने से मना करने पर नाराज पति ने एक महीने पहले उसी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। हालत गंभीर थी और इस वजह से महिला को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पति पर आरोप है कि जब पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया। इसके बाद उसने पहले पत्नी को पीटा और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश भी की थी। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत की जानकारी मिली है। उसके परिजन तहरीर देंगे तो पहले मामले की जांच की जाएगी। सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है? जरा सी बात पर रिश्तों का बेरहमी से कत्ल हो रहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home