image: Groom beaten by people in uttarakhand

उत्तराखंड में दूल्हा पिट गया, बीच मंडप पर आते ही घरातियों ने जमकर कूटा...देखिये विडियो

शादी का माहौल था, हर कोई खुश था लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि खुशी का माहौल मारपीट में बदल गया। उत्तराखंड में बीच मंडप पर दूल्हा पिट गया। विडियो भी देखिए
Nov 25 2018 9:34AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा पिट गया। पूरी कहानी जानेंगे तो शायद आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे। दरअसल पीएसी का एक जवान दूसरी शादी रचाने जा रहा था। जब घरातियों को इस बात का पता चला तो दूल्हे को पुलिस के सामने ही जमकर पीट दिया। नैनीताल के एक होटल में शादी समारोह चल रहा था। फेरों से ठीक पहले दूल्हे की पहली पत्नी भी मौके पर आ धमकी। पहली पत्नी ने जो बातें बताईं, उन्हें सुनकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे को लाया गया। दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात पर समझौता हुआ और तब जाकर मामला निपटा। अब आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और कैसे इस मामले ने फिल्मी अंदाज पकड़ लिया।

यह भी पढें - देहरादून में हैवानियत की सारी हदें पार, बाप और भाइयों ने युवती से किया दुष्कर्म
दरअसल नैनीताल के एक होटल में पीएसी में हेड कांस्टेबल जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले ही रुद्रपुर की रहने वाली एक महिला वहां आ गई। महिला ने दूल्हे पर आरोप लगाया कि अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है। अब वो ही जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। महिला का हंगामा बढ़ता ही गया। इसके बाद महिला ने बताया कि आरोपी शख्स नैनीताल में अपने भाई की शादी का बहाना बनाकर यहां आया है। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिस को भी इस बात की खबर दे दी। मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल, SI दीपक बिष्ट और आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही गणेश बिष्ट मौके पर पहुंचे। हंगामा अब तक इतना बढ़ गया था कि लोग दूल्हे को पीटने पर ही उतारू हो गए थे।

यह भी पढें - उत्तराखंड में 12 साल के बच्चे से कुकर्म, सीनियर छात्रों ने दी जान से मारने की धमकी
ये सारा हंगामा देखकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। कई घंटे तक मल्लीताल पुलिस मौके पर प्रकरण को निपटाने की कोशिश करती रही लेकिन किसी भी तरह का हल नहीं निकला। इसके बाद पुलिस दूल्हे को लेकर मल्लीताल कोतवाली ले जाने लगी। इससे दुल्हन पक्ष के लोग और भी गुस्सा गए और पुलिस की मौजूदगी में ही दूल्हे को जमकर पीट दिया।
अपनी कस्टडी में भी पुलिस दूल्हे को बचा नहीं पाई और लोग उसकी जमकर धुनाई करते रहे। मल्लीताल पुलिस ने बताया कि इस हंगामे के बाद में आरोपी दूल्हे को थाने लाया गया। काफी वाद विवाद के बाद दूल्हा पक्ष शादी में हुआ खर्च दुल्हन पक्ष को देने को तैयार हो गया।
कुल मिलाकर कहें तो शादी का माहौला हाईवोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया।

सब्सक्राइब करें -


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home