image: Uttarakhand weather forecast

शीतलहर: उत्तराखंड में Yellow Alert जारी, 6 जिलों के लिए अगले 72 घंटे बनेंगे आफत

उत्तराखंड में ठंड, बर्फबारी, बारिश और पाले ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। ऐसे में 30 दिसंबर तक 6 जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
Dec 26 2018 4:56AM, Writer:रश्मि पुनेठा

उत्तराखंड में शीतलहर अपने तेवर दिखा रही है। जबरदस्त ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं इस बीच उत्तराखंड में शीतलहर को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली शीतलहर की चपेट में है। खासतौर पर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट का यानी खतरे को लेकर पहले से सावधान रहें। इसका मतलब अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है। इसके अलावा मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि उत्तराखंड में 30 दिसंबर तक कई इलाकों में बारिश और पाले से और ज्यादा मुसीबत बढ़ सकती है। खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, टिहरी और देहरादून जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अब उत्तराखंड में अलग अलग जगहों का न्यूनतम तापमान जानिए।

यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, 4 जिलों में बारिश और पाले से बढ़ेगी मुसीबत!
पहाड़ों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। पाला गिरने से सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए आपको और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून का न्यूनतम तापमान : 4 डिग्री सेल्सियस
टिहरी का न्यूनतम तापमान : 3 डिग्री सेल्सियस
पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान : 1 डिग्री सेल्सियस
जोशीमठ का न्यूनतम तापमान : 0 डिग्री सेल्सियस
हरिद्वार का न्यूनतम तापमान : 2 डिग्री सेल्सियस
नैनीताल का न्यूनतम तापमान : 4 डिग्री सेल्सियस
अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान : माइनस 2 डिग्री सेल्सियस
पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान : 1 डिग्री सेल्सियस


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home