image: Father molest daughter in dehradun says report

उत्तराखंड शर्मसार: हैवान बाप ने 5 साल की बेटी से किया रेप, पत्नी ने मांगी सख्त सजा

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। और भी हैरानी की बात ये है कि ये खबर राजधानी देहरादून की है।
Jan 7 2019 9:00AM, Writer:कोमल

आखिर उत्तराखंड में ये क्या हो रहा है ? पवित्र कहे जानी देवभूमि को किसकी नज़र लग गई? देहरादून में कलयुगी पिता ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पत्नी को जब पति की इस करतूत का पता चला तो उसने अपने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने बेटी के रेप के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। बता दें कि महिला ने आरोपी के खिलाफ 28 दिसंबर 2018 को नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत करने वाली महिला श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थी। अस्पताल में महिला से पूछताछ करने के लिए बाल कल्याण समिति की टीम आई थी। पूछताछ में महिला ने समिति के सदस्यों को पति की हैवानियत की जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर सब सन्न रह गए। आइए इस बारे में भी आपको बता देते हैं।

यह भी पढें - हर उत्तराखंडी से अपील, 12 साल की अनुष्का नेगी की मदद कीजिए..दुआ दीजिए
महिला ने बताया कि उसका पति 5 साल की बच्ची को नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दरिंदगी करता है। वो अपने पति की हरकतों से परेशान है, इस संबंध में महिला ने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहरहाल पुलिस ने 8 दिन तक मामले की जांच करने के बाद आरोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। सवाल ये है कि आखिर रिश्तों पर ये किसका कलंक लग गया है। उत्तराखंड में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो हैरान कर रही है। फिलहाल आरोपी को पुलिस की गिरफ्त में लिया गया है और पत्नी ने सख्त से सख्त सजा की मांग की है। देखना है कि आगे क्या होता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home