image: Women suicide in dehradun

उत्तराखंड: शादी के सवा महीने बाद ही विवाहिता ने की खुदकुशी, परिवार में मचा मातम

देहरादून के प्रेमनगर में एक विवाहिता की खुदकुशी से सनसनी फैल हई। बताया जा रहा है कि उसकी शादी सवा महीने पहले ही हुई थी।
Jan 16 2019 9:50AM, Writer:आदिशा

सवा महीने पहले उसकी शादी हुई थी। सब कुछ शायद ठीक चल रहा था लेकिन अचानक एक दिन घर में उसकी लटकती हुई लाश मिली। परिवार में हड़कंप मच गया और चीख पुकार होने लगी। पुलिस को इस बात की खबर की गई, तो खाकी भी हैरान थी। आखिर सवा महीने की शादी कैसे मातम में बदल गई? देहरादून की इस खबर से हर कोई हैरान है। जी हां हम बात कर रहे हैं देहरादून के सुद्धोवाला क्षेत्र की। मायके में रह रही विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी शादी सवा महीने पहले ही हुई थी। मीडिया द्वारा इस मामले में पड़ताल की गई तो कुछ बातें ता चली हैं। एसएसआइ प्रेमनगर शिशुपाल राणा ने मीडिया को बताया कि दीपा मूलरूप से सुद्धोवाला की रहने वाली थी। 30 साल की दीपा की शादी सवा महीने पहले यानी 7 दिसंबर को पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के गोपाल सिंह के साथ हुई थी।

यह भी पढें - उत्तराखंड में नाबालिग रेप पीड़ित ने दिया बच्ची को जन्म, परिवार ने घर से निकाला !
पुलिस का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद ही दीपा ससुराल से अपने मायके लौट आई थी। वजह क्या थी, इसका फिलहाल अब तक पता नहीं चल पाया है। खैर दीपा मायके आई और अपनी मां के साथ रहने लगी थी। इसके बाद एक दिन अचानक मायके में ही दीपा का पंखे से लटका शव दिखता है, जिससे घर में मातम मच जाता है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो पता चला है कि दीपा किसी बात को लेकर काफी दिन से परेशान चल रही थी। इसके अलावा पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों से भी बातचीत की है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के बाद दीपा सिर्फ एक ही रात सतपुली में रही थी। इसके बाद वह देहरादून चली गई। अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि दीपा को ये जानलेवा कदम उठाना पड़ा ? फिलहाल पुलिस कई लिहाज से इस केस की जांच कर रही है। देखना है कि आगे क्या होता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home