Video: देहरादून में छात्राओं के बीच गैंगवॉर, एक लड़के को लेकर मचा बवाल..देखिए वीडियो
शिक्षा का सड़क पर ऐसा हाल देखकर आप भी दंग रह जाएंगे ….ये देहरादून का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है...आप भी देखिए।
Feb 12 2019 1:13PM, Writer:आदिशा
देहरादून में ही शिक्षा का क्या हाल है ? छात्र-छात्राओं को क्या पढ़ाया जा रहा है ? भविष्य के होनहार क्या सीख रहे हैं? इन सब बातों का जवाब आपको इस वीडियो को देखकर मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि ये वीडियो पटेल नगर थाना इलाके में लालपुल स्थित स्कूल के बाहर का है। सोमवार को बीच सड़क पर छात्राओं में 'गैंगवार' हो गया। बताया जा रहा है कि इसकी वजह वैलेंटाइन वीक का प्रॉमिस डे बना। एक ही क्लास की दो छात्राओं के बीच एक लड़के को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बवाल मच गया। खबर है कि बाहर से लड़कियां बुलाकर सड़क पर ही गैंगवॉर शुरू हो गई। खबर है कि स्कूल की छुट्टी के बाद लड़का एक लड़की का हाथ पकड़कर चल रहा था। इस बीच दूसरी छात्रा को ये नागवार गुजरा और दोनों एक दूसरे से भिड़ गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। खबर है कि पुलिस की दो महिला कांस्टेबल भी वहां पहुंचीं लेकिन ये बवाल रोक नहीं पाईं।
यह भी पढें - Video: डीएम दीपक रावत की छापेमारी से जिम में मचा हड़कंप, मौके पर हुए बड़े खुलासे
बाद में इस झगड़े के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूली छात्राओं के बीच ऐसी खतरनाक लड़ाई देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि छात्राओं के मुंह से खून भी आ गया, फिर भी लड़कियां रुकी नहीं। एक दूसरे को पटक पटक कर पीटा। बाजार चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची, बीच बचाव की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। काफी देर मारपीट के बाद लड़कियां एक एककर मौके से भाग गईं। जाम लगने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। देखिए वीडियो