पहाड़ में तैनात इस जांबाज को सलाम.. अपना खून देकर बचाई महिला की जान
बीमारी से जूझ रही मीना को ऑपरेशन के लिए तुरंत ब्लड की जरूरत थी। इसी बीच कांस्टेबल दीपक अस्पताल पहुंचे और ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचा ली।
May 5 2019 2:30PM, Writer:आदिशा
खाकी में भी इंसान बसते हैं और ये बात उस वक्त सही साबित हुई, जब एक पुलिसकर्मी ने ब्लड डोनेट कर एक महिला की जान बचाई। मामला रुद्रप्रयाग का है, जहां 39 साल की मीना नाम की महिला का अचानक ऑपरेशन होना था, महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थी। इसी बीच पब्लिक पुलिस संवाद के जरिए पुलिस को सूचना मिली की नगरासू की रहने वाली मीना नाम की महिला को खून की जरूरत है, क्योंकि उसका ऑपरेशन होना है, इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस के अन्य ग्रुप में पहुंचाई गई। जैसे ही पुलिसकर्मी दीपक नौटियाल को इसकी खबर मिली वो ब्लड डोनेट करने के लिए तैयार हो गए। दीपक ने एसपी के सामने अपनी इच्छा जाहिर की और उन्हें परमिशन भी मिल गई। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से परमिशन लेकर वो तुरंत जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंच कर उन्होंने प्रकरण की जानकारी तो पता चला कि महिला का ऑपरेशन किया जाना है। इसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा डॉक्टर्स से संपर्क कर ब्लड डोनेट किया गया
यह भी पढें - पहाड़ का ये पुलिस स्टेशन देश के टॉप-10 पुलिस स्टेशन में शामिल, गृह मंत्रालय की लिस्ट देखिए
एसपी से अनुमति मिलने के बाद दीपक नौटियाल रुद्रप्रयाग अस्पताल पहुंचे और ब्लड डोनेट किया। महिला के पति वीरेंद्र लाल खून लेकर कर्णप्रयाग गए, जहां जरूरतमंद महिला को ब्लड मुहैया कराया गया, और इस तरह महिला की जान बच गई। कांस्टेबल दीपक ने जो किया है वो वाकई काबिले तारीफ है। उनकी वजह से एक महिला की जान बच गई, मीना और उसके परिजन पुलिस को धन्यवाद देते नहीं थक रहे। महिला के पति वीरेंद्र लाल ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत गंभीर थी और तुरंत ऑपरेशन किया जाना जरूरी था। इसके लिए खून की जरूरत थी। मुश्किल भरे इस वक्त में कांस्टेबल दीपक नौटियाल उनके लिए फरिश्ता बनकर आए और ब्लड देकर मीना की जान बचा ली। महिला और उसके परिजनों के साथ-साथ रुद्रप्रयाग के लोग भी इस पुलिसकर्मी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढें - देहरादून में ईरानी गिरोह की महिला ठग अरेस्ट, नकली पुलिस बनकर लोगों को लूटती थी
रुद्रप्रयाग पुलिस ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इस बारे में जानकारी दी है। आप भी देखिए
मित्र पुलिस रुद्रप्रयाग की मित्रता एक बार फिर आई काम रक्तदान कर दिया इमरजेंसी ऑपरेशन मे योगदान बचाई महिला की जान
...
Posted by SP Rudraprayag on Friday, May 3, 2019