image: prakash pant died

उत्तराखंड में शोक की लहर... वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

इस वक्त उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुःखद खबर आ रही है.. वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन हो गया है..
Jun 5 2019 7:48PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुःखद समाचार है.. खबर है कि उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता और वित्त मंत्री श्री प्रकाश पन्त का निधन हो गया है। आपको बता दें कि श्री पन्त काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछले दिनों उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था, जिसके बाद से उनके सभी दायित्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पास थे। उत्तराखंड राज्य सरकार में स्वर्गीय प्रकाश पन्त के पास वित्त, संसदीय, पेयजल एवम स्वछता, आबकारी, विधायी, भाषा, गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्रालय थे। फेफड़ों में कैंसर से पीड़ित श्री पन्त को अमेरिका इलाज के लिए ले जाया गया था जहां से उनकी मृत्यु की सूचना आ रही है। खराब स्वस्थ्य के बावजूद श्री पंत ने फरवरी में बजट सत्र में प्रतिभाग किया था, जहां पर अपना व्यक्तव्य रखते हुए वित्त मंत्री बेहोश भी हो गए थे। इसके बाद से ही श्री पंत के स्वस्थ्य को लेकर तरह-तरह के समाचार मिल रहे थे। उत्तराखंड में बेहद लोकप्रिय समाजसेवी, कैबिनेट मंत्री और वित्त मंत्री प्रकाश पंत का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.. ॐ शांति...

अपनी मनमोहक मुस्कान से जीवन के हर अँधेरे को दूर करने वाले प्रकाश! तुम कहाँ चले गए? भारी मन के साथ, अत्यंत पीड़ा से कह रहा...

Posted by Trivendra Singh Rawat on Wednesday, June 5, 2019


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home