पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के छोटे बेटे की शादी जल्द..राज परिवार से हैंं होने वाली बहू
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दूसरे बेटे सुयश महाराज की शादी जल्द होने वाली है। आपको बता दें कि हो-हल्ले के बीच बेहद ही गुपचुप तरीके से सगाई कार्यक्रम हुआ था।
Jul 10 2019 6:33PM, Writer:आदिशा
रीवा राजघराने की बेटी उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की बहू बनने जा रही हैं। ...नाम है मोहिना सिंह। मोहिना रीवा राजघराने की राजकुमारी और टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रेस हैं। पिछले साल 11 अक्टूबर को खबर आई थी कि मोहिना और सुयश महाराज सगाई हुई। लोगों के सामने तब ये जानकारी आई, जब सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई। मोहिना रीवा राजघराने की वे पहली लड़की हैं जो एक्टिंग की दुनियां में आईं। जब सगाई हुई थी, तो इसकी पुष्टि रीवा राजघराने के सचिव शैलेन्द्र एवं राममित्र शर्मा ने की थी। सूत्रों के अनुसार सुयश महाराज और राजकुमारी मोहिना का विवाह इस साल दिसंबर में होगा। खबर है कि रीवा के रिमही की जनता को भी शादी में आमंत्रित किया जाएगा।इस दौरान रीवा किले को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की है जिन्होंने रियलिटी शो में हिस्सेदारी की और एक्टिंग की दुनिया में आई। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढें - उत्तराखंड: IAS दीपक रावत ने मारा गैस गोदाम पर छापा, हुए बड़े खुलासे...देखिए
मोहिना टीवी सीरियल में आने वाले डांस इंडिया डांस सीजन-3 में 2012 में भाग लिया था। उन्होंने आम लड़की की तरह घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडिशन दिया था। ऑडिशन के दौरान मोहिना ने गीता कपूर, रेमो डीसूजा और टैरेंस लुईस को पहली बार बताया कि वे रीवा राजघराने से आती हैं। मोहिना न केवल एक अच्छी टीवी एक्टर एवं ट्रेंड डांसर हैं बल्कि वे कोरियोग्राफर भी हैं। उनकी पहचान राजकुमारी के साथ ही एक मझे हुए कलाकार के रूप में सामने आई है।ये वीडियो देख लीजिए