image: triple talaq case in dehradun

देहरादून: बेटी पैदा हुई तो शौहर ने बीवी को जमकर पीटा, कहा-तलाक, तलाक, तलाक

देहरादून में रहने वाली महिला की तीसरी बार भी बेटी पैदा हुई तो गुस्साए पति ने उसे घर से निकाल दिया, यही नहीं पति ने उससे सारे संबंध भी खत्म कर लिए...
Jul 25 2019 5:59PM, Writer:कोमल नेगी

वक्त बदल गया है, बेटियां आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रही हैं, लेकिन आज भी उन्हें बेटों से कम माना जाता है। उनके साथ भेदभाव किया जाता है। देहरादून में लगातार तीसरी बार बेटी पैदा होने पर एक महिला के पति ने जो किया, वो सुनकर आपको गुस्सा भी आएगा और हैरानी भी होगी। महिला ने जब लगातार तीसरी बार बेटी को जन्म दिया तो शौहर का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने महिला को दुधमुंही बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। यही नहीं तीन बार तलाक कह कर पत्नी के साथ हर रिश्ता खत्म कर लिया। पीड़ित महिला लक्सर की रहने वाली है। वो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने भी गई थी, पर पुलिस ने दून का मामला होने की बात कह कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला को अब देहरादून में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा गया है। पूरा मामला क्या है, ये भी जान लें।

यह भी पढें - टिहरी में भारी बारिश के बाद तबाही, 18 घरों में घुसा मलबा..SDM साहब ने फोन तक नहीं उठाया
लक्सर में रहने वाली महिला की शादी छह साल पहले देहरादून में हुई थी। युवक देहरादून के पटेलनगर में रहता है। पीड़ित का आरोप है कि युवक को जुए की लत थी। ये बात उन्हें निकाह के बाद पता चली। युवक ने अपनी पत्नी के जेवर और पैसे भी जुए में उड़ा दिए। बाद में वो बार-बार पत्नी को मायके से पैसे लाने को कहने लगा। बेटी की गृहस्थी बचाए रखने के लिए मायके वालों ने पैसे दिए भी। इसी बीच महिला दो बेटियों की मां बन गई। बेटा नहीं हुआ तो ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। तीसरी बार जब महिला गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने लिंग परिक्षण कराने का दबाव डाला। डॉक्टरों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो ससुराल वाले उसे और परेशान करने लगे। इसी बीच महिला ने तीसरी बार भी बेटी को जन्म दे दिया। जिसके बाद ससुराल वालों के जुल्म बढ़ने लगे। 20 जुलाई को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पति को भी ना तो महिला पर तरस आया और ना ही दुधमुंही बच्ची पर...पति ने महिला को तीन बार तलाक कहा और उससे संबंध तोड़ लिए। इस मामले में महिला की तरफ से अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लक्सर पुलिस ने उन से दून में शिकायत दर्ज कराने को कहा है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home