image: dehradun isbt police chauki brawl

देहरादून में लव जेहाद के नाम पर थाने में हंगामा, लड़के के साथ लड़की के चले जाने पर बवाल

देहरादून में 19 वर्षीय लड़की दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई, परिजन इसे लव जेहाद का मामला बता रहे हैं...
Jul 31 2019 2:18PM, Writer:कोमल नेगी

देहरादून की शांति को ना जाने किसकी नजर लग गई है। कुछ लोग दून की शांत आबोहवा में नफरत का जहर घोल रहे हैं। मामला आईएसबीटी क्षेत्र का है, जहां एक लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ चली गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन आईएसबीटी चौकी पहुंचे और थाने में खूब हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लड़के ने उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया है। उन्होंने लड़की को कई बार समझाया भी, लड़के से दूर रहने की नसीहत भी दी, पर वो परिजनों की सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के साथ कहीं चली गई, तब से घरवाले परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी लड़के के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। लड़की की उम्र 19 साल है, जबकि लड़का 24 साल का है। दोनों बालिग हैं। पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। ये भी पता चला है कि लड़की इससे पहले भी दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। उस वक्त भी परिजनों ने खूब बवाल किया था। परिजनों के विरोध के बाद लड़की लौट आई थी, पर मंगलवार को वो देर रात फिर चली गई। लड़की का कहीं सुराग नहीं लगा तो परिजन बुधवार को थाने पहुंच गए और लड़की की बरामदगी की मांग को लेकर खूब बवाल किया। परिजन इसे लव जेहाद का मामला बता रहे हैं। उनका आरोप है कि युवक ने लड़की को बरगलाया है, वो उसे लगातार झांसा दे रहा था, अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं। इस मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home