ऋषिकेश में 30 करोड़ की लागत से बनेगा कांच का चमचमाता पुल, जानिए इसकी हाईटेक खूबियां
लक्ष्मण झूला पुल की जगह नया पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, प्रदेश सरकार ने पहले चरण के काम के लिए धनराशि जारी कर दी है..
Aug 8 2019 2:59PM, Writer:कोमल
ऋषिकेश के जर्जर हो चुके लक्ष्मण झूला पुल पर लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अब इस पुल की जगह नया पुल बनेगा। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। एक साल के भीतर ऋषिकेश के लोगों को नया पुल मिल जाएगा। इस पर लोगों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। लक्ष्मण झूला पुल के विकल्प के तौर पर जो नया पुल बनने जा रहा है, उस पर 30 करोड़ की लागत आएगी। प्रदेश सरकार ने पुल निर्माण के पहले चरण के लिए 3 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। नया पुल बनाने के लिए जल्द ही भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिस पर काफी खर्चा आएगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लक्ष्मण झूला पुल की जगह जो नया पुल बनाया जाएगा, वो पुराने पुल से एकदम अलग होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नया पुल दिखने में आकर्षक तो होगा ही, साथ ही इसमें काफी कुछ नया होगा। आगे जानिए इसकी खूबियां
यह भी पढें - पहाड़ का एक होनहार वकील, जो कड़ी मेहनत से बदल रहा है देवभूमि की तकदीर..देखिए वीडियो
ऋषिकेश के लिए जो पुल प्रस्तावित है उसका आधार ग्लास का होगा। पुल पर गुजरते वक्त लोग गंगा की लहरों के दर्शन कर सकेंगे। ये पुल 80 मिलीमीटर मोटे पारदर्शी कांच के बना होगा। इस पर खड़े होकर सैलानी 57 मीटर ऊंचाई से गंगा की बहती जलधारा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे। यानी आपको ऐसा लगेगा कि गंगा और आपके बीच में कुछ भी नहीं है, महज एक पारदर्शी पुल है। ये पारदर्शी पुल दो लेन वाला होगा। ये 150 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा पुल होगा। इस पुल में आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते तैयार होंगे। पुल निर्माण के पहले चरण में जमीन अधिग्रहण का काम होगा। अगले साल जनवरी महीने तक पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एक साल के भीतर ऋषिकेश को नया पुल मिल जाएगा। नया वैकल्पिक पुल 160 मीटर लंबा होगा। वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही लोनिवि की टीम सर्वे के काम में जुट गई है। झूला पुल को आकर्षक बनाने के लिए इसे ग्लास के आकार में डिजाइन किया जाएगा। ग्लास से बना ये पुल खूबसूरत तो होगा ही, साथ ही इस पर चलते वक्त लोग रोमांच का अनुभव भी करेंगे।