image: uttarakhand police ravindra rautela won gold medel in world police games

उत्तराखंड पुलिस के जांबाज ने चीन में बढ़ाया तिरंगे का मान, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला विश्व पुलिस गेम्स में छा गए, उन्होंने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता..
Aug 20 2019 9:55AM, Writer:कोमल नेगी

उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी हर खेल में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं। अपनी उपलब्धियों से उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में अब उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला नाम भी शामिल हो गया है। रविंद्र रौतेला ने विश्व पुलिस गेम्स में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर ना केवल पुलिस महकमे का, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही वो पांच हजार मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने में भी सफल रहे। विश्व पुलिस गेम्स का आयोजन चीन के चैगडू शहर में हुआ। जिसमें सब इंस्पेक्टर रविंद्र रौतेला ने देश का प्रतिनिधित्व किया। रविंद्र उत्तराखंड पुलिस की 40वीं वाहिनी पीएसी का हिस्सा हैं। चीन में हुए एथलेटिक्स इवेंट में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। वो 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीते, जबकि 5 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया।

यह भी पढें - देवभूमि के वीर सपूत को आखिरी सलाम, पिता ने दी मुखाग्नि..रो-रोकर बेसुध हुईं पत्नी
उनकी इस उपलब्धि से पुलिस महकमा गदगद है, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। चलिए अब आपको रविंद्र रौतेला के बारे में और जानकारी देते हैं। रविंद्र खटीमा के रहने वाले हैं। वो साल 2005 में जीडी भर्ती से पुलिस महकमे का हिस्सा बने थे। पुलिस सेवा ज्वाइन करने के साथ ही उनका खेल सफर भी शुरू हो गया। साल 2006 से वो एथलेटिक्स में हिस्सा लेने लगे। अब तक उत्तराखंड पुलिस को कई पदक भी दिला चुके हैं। इसी साल ऑल इंडिया पुलिस मीट में उन्होंने 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2015 में हुए नेशनल गेम्स में भी 1500 मीटर रेस में वो गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे थे। साल 2015 में ही उन्हें कमर में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद वो खेल प्रतियोगिताओं से दूर हो गए थे, लेकिन जब मैदान में लौटे तो दोगुने उत्साह के साथ लौटे। उनकी सफलता का सफल जारी है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से उन्हें ढेरों बधाई। आप भी उन्हें बधाई दें और उनका हौसला बढ़ाएं।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home