image: DEHRADUN MATA MANDIR ROAD FIRING

देहरादून में बीती रात फायरिंग से हड़कंप, पत्नी की मौत..पति की हालत गंभीर

देहरादून से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक दंपति पर फायरिंग हुई, जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर है।
Aug 30 2019 9:21AM, Writer:आदिशा

गुंडाराज किसे कहते हैं ? जब शांत वादियों में शहरीकरण और माफियाराज पैर पसारने लगे, तो वो गुंडाराज कहलाता है। तो सवाल ये है कि आखिर देहरादून पर किसका राज है? उस पुलिस का..जो दिन रात सुरक्षा का दम भरती है? या फिर उन गुंडों का..जो बंदूक की नोंक पर शहर में खौफ पैदा कर देना चाहते हैं? बात जो भी...कानून पर गुंडई हावी हो रही है और दुख इस बात का है कि ये कहानी देहरादून जैसे शांत शहर की ही है। देहरादून में बीती रात एक दंपति पर गोली मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में पत्नी की मौत हो गई है और पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक हाथ खाली हैं। घटना कहां और कितने बजे की है, आइए आपको विस्तार से इस खबर के बारे में बताते हैं। आगे जानिए

यह भी पढें - उत्तराखंड पुलिस के दरोगा की दबंगई, वर्दी के बटन खोलकर महिला को धमकाया..देखिए वीडियो
बताया जा रहा है कि ये वारदात बीती देर रात करीब दो बजे की है। अब तक मिली जानकारी के मुातबिक नेहरू कॉलोनी थाना इलाके के माता मंदिर रोड इलाके में ये वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि आशा नाम की महिला अपने पति अशोक के साथ रहती थी और बुटीक चलाती थी। खबर है कि बीती रात एक युवक उनके घर आया। न जाने इस बीच क्या हुआ कि युवक ने आशा को गोली मार दी और इसके बाद उनके पति अशोक को भी गोली मार दी। आशा की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन अशोक गंभीर रूप से घायल है। आनन-फानन में अशोक को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखना है कि कितनी जल्दी इस मामले का खुलासा होता है।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home