उत्तराखंड में प्रेमी जोड़े की बेरहमी से धुनाई, शरीर पर कई जगह गहरे घाव
रात 3 बजे लड़की अपना सामान लेकर प्रेमी के घर चली गई, पीछे-पीछे परिजन भी पहुंच गए और लड़का-लड़की को बेरहमी से पीटा....पढ़ें पूरी खबर
Sep 24 2019 1:06PM, Writer:कोमल नेगी
उत्तराखंड में प्रेमी युगलों के दिन अच्छे नहीं चल रहे। पहले रुड़की में घर आए प्रेमी को लोगों ने चोर समझकर धुन दिया, और अब ऊधमसिंहनगर में प्रेमी युगल की पिटाई का मामला सामने आया है। लड़का और लड़की दोनों घायल हैं, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना काशीपुर के बांसखेड़ा खुर्द गांव की है। यहां एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती संग अफेयर चल रहा था। पिछले 3 साल से दोनों रिलेशन में थे। रविवार रात जब लड़की के घरवाले सो रहे थे, तभी लड़की अपना सामान बटोर कर प्रेमी के घर चली आई। इसका पता चलते ही परिजन भी युवती के पीछे-पीछे युवक के घर पहुंच गए। परिजन युवती को वापस ले जाने की बात पर अड़ गए। वो उसे जबर्दस्ती साथ ले जा रहे थे। युवक और उसके परिजनों ने इसका विरोध किया। बात बढ़ती गई तो लड़की के घर वाले युवक के साथ मारपीट करने लगे। मामला बिगड़ते देख युवक के परिजनों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़ें - देवभूमि में हो सकता है निठारी जैसे कांड का खुलासा, चिल्ड्रन होम में मानव अंगों की तस्करी का शक
युवती के परिजनों ने युवक के साथ-साथ युवती को भी पीटा। दोनों को इस कदर पीटा गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। युवक के परिजन ही दोनों को अस्पताल लाए थे। पर युवती के परिजन यहां भी पहुंच गए और लड़की को अपने साथ ले जाने की जिद पकड़ ली। अस्पतालकर्मियों के विरोध के बाद वो युवती को बिना साथ लिए लौट गए। युवक के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसने बताया कि युवती सुबह 3 बजे अपना सामान लेकर उसके घर आई थी। लड़की के परिजन भी पीछा करते हुए उसके घर आ धमके। लड़की ने उनके साथ जाने से इनकार किया तो परिजन उसे पीटने लगे। युवक को भी पीटा। फिलहाल युवक और युवती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।