image: Municipality will take action on throwing garbage in pauri

पौड़ी गढ़वाल में सड़क पर कचरा फेंकने वालों की खैर नहीं, लगेगा 5 हजार का जुर्माना

जिन जगहों पर लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, कूड़ा फेंकने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा...
Oct 5 2019 2:42PM, Writer:कोमल नेगी

पौड़ी वालों के लिए एक जरूरी खबर है। यहां-वहां कचरा फेंकने वाले संभल जाएं, क्योंकि अब अगर कोई शहर में गंदगी फैलाता दिखा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। नगर पालिका कचरा फैलाने वालों से 5 हजार रुपये का जुर्माना वसूलेगी, और फजीहत होगी सो अलग। इसीलिए आज ही इस आदत को बदल लें। पौड़ी में कूड़ा फेंकने वालों को नगर पालिका ने सबक सिखाने का फैसला कर लिया है। जो लोग खुले में कचरा फेंकते हैं, उन पर नगर पालिका नजर रख रही है। आस-पास के लोगों से भी कचरा फैलाने वालों के बारे में पूछा जा रहा है, इसीलिए ये ना सोचें कि आपको कूड़ा फेंकते किसी ने नहीं देखा। जो लोग यहां-वहां कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाते हैं, वो बच नहीं पाएंगे, क्योंकि नगर पालिका सीसीटीवी के जरिए सब देख रही है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में सड़क हादसों से कोहराम, दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत
नगर पालिका कूड़े के समुचित निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। सभी वार्डों में टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि शहर की खूबसूरती बनी रहे। पर कुछ लोग अब भी कूड़ा सड़कों और घरों से सटे जंगलों में फेंक रहे हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, शहर की खूबसूरती भी बिगड़ रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ नगर पालिका सख्त एक्शन लेगी। ऐसे स्थानों का चयन किया जाएगा, जहां पर लोग कूड़ा सड़कों पर फेंकते हैं। इन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनके जरिए कूड़ा फेंकने वाले लोगों की पहचान की जाएगी। कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि पौड़ी में चयनित जगहों के लिए सीसीटीवी कैमरे खरीदे जाने हैं। ये कैमरे शहर की उन जगहों पर लगाए जाएंगे, जहां लोग सड़कों पर कचरा फेंकते हैं। ऐसा करने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।


View More Latest Uttarakhand News
View More Trending News
  • More News...

News Home